May 14, 2026

छेड़खानी का आरोपी  गिरफ्तार, युवती की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

IMG-20241206-WA0895.jpg
Share

सामना – रायगढ़- पुसौर पुलिस ने स्थानीय युवती से छेड़खानी के मामले में फरार आरोपी अरविंद चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने 3 दिसंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसे घर में अकेला पाकर शारीरिक दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया।

       युवती के मुताबिक, घटना 3 दिसंबर की सुबह करीब 11 बजे हुई। जब उसके माता-पिता काम पर गए थे और वह घर में अकेली थी, उसी दौरान अरविंद चौहान घर आया और पानी मांगा। मना करने पर आरोपी ने जबरन युवती के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया। युवती ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और घर से बाहर भाग गई। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी भाग निकला।


युवती के आवेदन  पर पुसौर थाने में अप.क्र. 289/2024, धारा 331(3), 74 बीएनएस मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार था। थाना प्रभारी टीआई रोहित बंजारे और उनकी टीम ने छापेमारी कर आरोपी अरविंद चौहान (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसे गिरफ्तार कर विधिवत रिमांड पर भेज दिया गया है।

Letest Posts