May 14, 2026

पूर्व विधायक पर FIR से कांग्रेसियों में आक्रोश

IMG-20241218-WA1513.jpg
Share

सामना – रायगढ़ – पूर्व विधायक प्रकाश नायक के ऊपर दर्ज हुए fir को लेकर कोंग्रेसियो में आक्रोश है, आक्रोशित कोंग्रेसियो नें एक अहम बैठक कर भाजपा सरकार  के खिलाफ़ आंदोलन की रुपरेखा तैयार की है।

पूर्व विधायक प्रकाश नायक पर रायगढ़ के पुसौर थाने में धान खरीदी केंद्र में मारपीट करने औऱ सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत पर पुलिस नें fir दर्ज किया है।

पूर्व विधायक पर मामला दर्ज होने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता, व पदाधिकारियों की एक अहम बैठक हुईं जिसमे पार्टी नें पूर्व विधायक पर दर्ज fir को भारतीय जनता पार्टी की दमनकारी नीति बताया, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नें कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस कार्यकताओ को दबाने का प्रयास कर रही है लेकिन वो भूल गई कि हम कांग्रेसी ही है जो अंग्रेजो हुलूमत के सामने सीना तान के खड़े रहे हमें दबाना भाजपा सरकार के बस कि बात नहीं है।

पूर्व विधायक पर fir दर्ज होने के बाद कांग्रेसी काफ़ी आक्रोश में है| इसके विरोध में शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर जल्द ही रायगढ़ में कांग्रेसी बड़ा आंदोलन करने की रुपरेखा बना रहे हैं।

Letest Posts