May 14, 2026

IAS सुबोध कुमार सिंह बने सीएम के प्रमुख सचिव

20241220_233438.jpg
Share

सामना – छत्तीसगढ़  शासन ने सुबोध कुमार सिंह, भा.प्र.से. (1997) को  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रमुख सचिव,  के पद पर नियुक्त  किया है।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को करने का आदेश जारी किया गया है।

सुबोध कुमार सिंह पिछले पांच साल से डेपुटेशन पर दिल्ली में कार्यरत थे। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद इस पद पर पदस्थ किया गया है।

सुबोध कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1997 बैच के ऑफिसर हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटने के बाद वो माना एयरपोर्ट से सीधे मंत्रालय गए। वहां उन्होंने मुख्य सचिव से मुलाकात की और अपनी ज्वॉइनिंग दे दी है। वो छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस हैं। रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में कलेक्टर रह चुके हैं। हाल ही में केंद्र सरकार में स्टील मिनिस्ट्री में एडिशनल सेक्रेटरी और वित्तीय सलाहकार के पद पर थे। राज्य सरकार के अनुरोध पर वो केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस छत्तीसगढ़ लौटे हैं।

खास बात ये है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान उनसे अनुरोध किया था, जिसके बाद उन्होंने सुबोध सिंह को छत्तीसगढ़ जाने का आदेश जारी करवाया। इसके बाद सुबोध कुमार सिंह छत्तीसगढ़ पहुंचे। बीते दिनों ही उन्हें पोस्टिंग भी मिल गई। उन्होंने अपना पद्भार भी ग्रहण कर लिया है। रमन सरकार में वो करीबी अधिकारियों में से एक

Letest Posts