May 14, 2026

Raigarh दर्दनाक हादसा,ट्रेलर और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत,युवक की मौत

20241221_110301.jpg
Share

सामना -रायगढ़ – शुक्रवार की रात उर्दना तिराहे के पास ट्रेलर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मृतक युवक के शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए।मृतक युवक  मोटर मैकेनिक का कार्य करता था।

मामला कोतरारोड थाना अंतर्गत उर्दना तिराहे से वृंदावन चौक का है,जहां शुक्रवार की रात सड़क हादसे में एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रहे बाइक सवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक युवक का शरीर ट्रेलर के पहिए के नीचे इस कदर जा फंसा जिसे रस्सी के सहारे से टुकड़ों में निकाला गया।

बहरहाल हादसे की सूचना पाकर कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची,जिसके बाद शव को बाहर निकाल आगे की कार्रवाई जारी है…

वीडियो संवेदनशील है
वीडियो संवेदनशील है

Letest Posts