March 26, 2026

Jashpur- बच्चों ने लगाई पैरावट में आग,7 साल के मासूम की जलकर हुई मौत

n644374520173479056189648675a8c0f35c7f56704ea72e97d2270c510efd00ab5705ba073b6b017f21589.jpg
Share

सामना – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के थाना कुनकुरी इलाके में बच्चों के खेल ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली,दरअसल बच्चों ने खेलते-खेलते माचिस से पैरावट में आग लगा दी।आग की लपटें इतनी भीषण हो गई कि 7 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत हाे गई।

वहीं बच्चे को बचाने की कोशिश में पिता भी आग की चपेट में आकर घायल हो गया।यह दर्दनाक हादसा घटमुंडा नवाटोली का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दो नाबालिग बच्चे खलिहान में रखे पैरावट में माचिस लेकर खेल रहे थे, इस दौरान खेलते-खेलते बच्चों ने माचिस से पैरावट को जला दिया।  आग की लपटें इतनी भीषण हो गई कि एक बच्चे की जलकर मौत हो गई,वहीं दूसरा बच्चा सुरक्षित है।

मृतक बच्चे का नाम एल्ड्रियन एक्का पिता प्रबोध एक्का पहला नवाटोली हैआग से मृतक बच्चे के पिता भी घायल हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम, एंबुलेंस एवं दमकल की गाड़ी व एसडीएम नंदजी पाण्डे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।