May 14, 2026

छत्तीसगढ़ में बिना चुनाव लड़े बीजेपी के अध्यक्ष सहित पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध जीते

1001596306.jpg
Share

सामना – छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले ही भारतीय जनता पार्टी ने कई सीटों पर जीत का स्वाद चख लिया है। रायगढ़ समेत अलग-अलग जगहों पर बीजेपी के पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए हैं।

बसना में निर्विरोध चुनी गईं अध्यक्ष

साथ ही महासमुंद जिले में बसना नगर पंचायत में भाजपा की प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। कांग्रेस की तुलसी गौतम बंजारा के अलावा आम आदमी पार्टी और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया।

एक ओर कांग्रेस को कई सीटों पर झटके लगे, वहीं बीजेपी बिना चुनाव लड़े ही कई जगह जीत दर्ज कर चुकी है। अब सभी की नजरें 11 फरवरी की वोटिंग और 15 फरवरी को आने वाले चुनावी नतीजों पर टिकी हैं।

बीजेपी को वॉकओवर मिलने वाली सीटें

बिलासपुर नगर निगम, वार्ड 13 – कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल जाति प्रमाण पत्र जमा नहीं कर सके, जिससे उनका नामांकन रद्द हो गया। बीजेपी के रमेश पटेल निर्विरोध विजयी हुए।

कटघोरा नगर पालिका, वार्ड 13 और 18 – वार्ड 13 में कांग्रेस ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया, जबकि वार्ड 18 में नाम वापस ले लिया गया। दोनों वार्डों में बीजेपी को वॉकओवर मिला।

दुर्ग नगर निगम, वार्ड 21 – कांग्रेस की मीरा सिंह ने नामांकन वापस लिया, जिससे बीजेपी की विद्यावती सिंह निर्विरोध पार्षद बन गईं।

रायगढ़ नगर निगम, वार्ड 18 और 45 – कांग्रेस प्रत्याशियों शीला साहू और खिरीलाल सिंह ठाकुर ने नाम वापस ले लिया। इससे बीजेपी के पूनम सोलंकी और नारायण पटेल निर्विरोध विजयी हुए।

भिलाई नगर निगम, वार्ड 35 – कांग्रेस प्रत्याशी मनोज सिन्हा के नाम वापसी से बीजेपी के चन्दन यादव को वॉकओवर मिला।

लोरमी नगर पालिका, वार्ड 10 और 17 – बीजेपी प्रत्याशी धारणी देवी और भीखम शिवशंकर यादव निर्विरोध पार्षद चुने गए।

Letest Posts