June 19, 2025

Raigarh महापौर प्रत्याशी जेठूराम मनहर जीत रहे जनता का दिल

IMG-20250206-WA0442.jpg
Share

सामना – रायगढ़ नगर निगम के प्रथम महापौर रहे जेठूराम मनहर एक बार फिर मैदान में उतर चुके हैं,जनता स्कूटी वाला महापौर चुनेगी या नहीं यह तो समय के गर्भ में है, लेकिन जेठूराम जनता का विश्वास हासिल करने और दिल जीतने में अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस बार के चुनाव में जेठूराम कांच का गिलास छाप में एक मजबूत निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

जीत रहे जनता का दिल

जेठूराम ईमानदारी से धुंआधार जन संपर्क कर रहे हैं, लोगों से मुलाकात कर ना केवल रायगढ़ विकास के लिए अपनी रणनीतियों को साझा कर रहे हैं,बल्कि उनकी समस्याएं और परेशानियां सुनकर यथासंभव निराकरण के लिए आश्वस्त भी कर रहे हैं।आम जनता में भी इसका सकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्हें बड़ों, माताओं, बहनों के आशीर्वाद के अलावा युवाओं का प्रेम और समर्थन भी मिल रहा है या यूं कहें कि जनता का दिल जीतने में वह सफल हो रहे हैं।

रायगढ़ विकास के लिए जेठूराम मनहर ने जारी किया घोषणा पत्र….

रायगढ़ विकास के लिए महापौर प्रत्याशी जेठूराम मनहर ने जारी किया घोषणा पत्र

स्वच्छ छवि बनी पूंजी

जेठूराम मनहर रायगढ़ नगर निगम के पहले महापौर रहे हैं,अपने पहले ही कार्यकाल में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया और अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए रायगढ़ विकास, रायगढ़ हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया है। उनके कार्यकाल को जनता ने बेहद पसंद किया, इसलिए जेठूराम को आज भी एक सफल और कर्तव्यनिष्ठ महापौर के तौर पर जनता याद करती है और यही स्वच्छ छवि उनकी पूंजी बनकर आज कहीं ना कहीं उनके काम आ रही है।

जेठूराम मनहर रायगढ़ नगर निगम के पहले महापौर रहे हैं,अपने पहले ही कार्यकाल में उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया और अपने पद की गरिमा को बनाए रखते हुए रायगढ़ विकास, रायगढ़ हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया है। उनके कार्यकाल को जनता ने बेहद पसंद किया, इसलिए जेठूराम को आज भी एक सफल और कर्तव्यनिष्ठ महापौर के तौर पर जनता याद करती है और यही स्वच्छ छवि उनकी पूंजी बनकर आज कहीं ना कहीं उनके काम आ रही है।

बनेंगे स्कूटी वाला महापौर!

जेठूराम मनहर का मानना है कि जिस तरह चार पहिया वाहन में सवार होकर हम जनता से उतना आत्मीय नहीं हो पाते, लेकिन दो पहिया वाहन में सवार होकर यह संभव है, इसलिए जेठूराम ने यह निर्णय लिया है कि यदि वे जनता का विश्वास जीतकर महापौर के पद पर आसन्न होते हैं,तो उनका यह कार्यकाल स्कूटी वाले महापौर के रूप में ही रहेगा,वे स्कूटी पर ही सवार होकर हर वार्डों में जनता से रूबरू होंगे,उनकी समस्याएं सुनेंगे और निराकरण भी करेंगे ताकि वे जनता के सुख-दु:ख में पूरी आत्मीयता से उनके साथ जुड़े रहें।

रायगढ़ विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित
जेठूराम मनहर को रायगढ़ के नेतृत्व करने का अनुभव तो है ही,साथ ही रायगढ़ उनकी कर्म भूमि भी है।बतौर पहले महापौर, उन्होंने रायगढ़ हित में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिया और शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है।रायगढ़ के जनता की समस्याओं को वह बखूबी समझते हैं,ऐसे में जेठूराम पूरी तरह संकल्पित नजर आ रहे हैं कि जनता उन पर भरोसा जताती है तो वे रायगढ़ शहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे,रायगढ़ के भविष्य को सुनहरा बनाने में कहीं कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

जनता का नमक भूलूंगा नहीं – जेठूराम
जेठूराम मनहर ने इस चुनावी दंगल में कूदते ही यह स्पष्ट किया कि वह जीतते हैं तो एक बार कोड जारी करेंगे जिसमें आम जनता अपनी स्वेच्छानुसार दो रुपए से 10 रूपये का सहयोग करे, ताकि उन्हें हमेशा इस बात जवाबदेही रहे कि उन्होंने जनता का नामक खाया है जिसे फर्ज समझकर वह अपनी जिम्मेदारियों निष्ठा के साथ पूरा करते रहें।

रायगढ़ में परिवर्तन संभव
रायगढ़ नगर निगम सदैव परिवर्तन का इतिहास रहा है। पूर्व में रायगढ़ की ही जनता ने एक किन्नर को जीताकर यह साबित किया है कि मतदाताओं के लिए रायगढ़ विकास ही उनकी प्राथमिकता है, फिर वह प्रत्याशी किसी दल विशेष से हो या निर्दलीय इसलिए इतना तो तय है कि जनता चयन करते समय प्रत्याशी की योग्यता और प्रतिबद्धता देखती है। जेठूराम एक अनुभवी योग्य और प्रभावशाली मेयर रह चुके हैं। लिहाजा चुनावी संकेत बता रहे हैं कि परिवर्तन की दिशा में जेठूराम को इसका लाभ मिल सकता है।

बहरहाल, नगरीय निकाय चुनाव के लिए महज चार दिन ही शेष रह गए हैं। सभी प्रत्याशी अपनी जोर आजमाइश करने में जुटे हुए हैं, भाजपा, कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी और कुछ निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सब के बीच जेठूराम ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर एक सशक्त भूमिका के रूप में नजर आ रहे हैं। अब फैसला जनता के हाथ में है।