February 4, 2026

Raigarh भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव प्रचार करने पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निलंबित

IMG-20250207-WA1268.jpg
Share

सामना -रायगढ़ – छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव प्रचार करने के आरोप में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष  को निलंबित कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष  किरण सिंह देव ने उपरोक्त आरोप में अंकिता चौधरी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया हैं।

भाजपा की ओर से जारी निलंबन पत्र में कहा गया है कि अंकिता चौधरी के  विरूद्ध घरघोड़ा नगर पंचायत चुनाव 2025 के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहने एवं पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव प्रचार करने का आरोप है जो  अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।