अरविंद केजरीवाल के हाथ से गई दिल्ली,आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव जीतीं

बीजेपी+48,आप+22
सामना – दिल्ली चुनाव के नतीजे अब सामने आने लगे हैं, रुझानों में अरविंद केजरीवाल की पार्टी बीजेपी से काफी पीछे है. दिल्ली में अब सरकार बीजेपी की बनती नजर आ रही है,यानी दिल्ली तो अब केजरीवाल के हाथ से गई।
दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव जीत गई हैं। कालकाजी विधानसभा सीट पर 10वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। यहां से दिल्ली सीएम और आप नेता आतिशी 989 वोट से आगे चल रही है। आतिशी को 41530 वोट मिले है, तो वहीं बीजेपी के रमेश बिधूड़ी 40541 वोट मिले है। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार अल्का लाम्बा को 3377 वोट मिली है।
बीजेपी के मनजिंदर सिंह सिरसा और रेखा गुप्ता ने राजौरी गार्डेन तथा शालीमार विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की।
दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादियान ने जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और बीजेपी उम्मीदवार तंवर को 2029 मतों से पराजित किया।
सिरसा ने राजौरी गार्डेन से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी धनवती चंदेला को 18190 मतों के अंतर से पराजित किया।
शालीमार से बीजेपी नेता रेखा गुप्ता ने आप उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29595 मतों से पराजित किया
देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी सत्ता में लौटने का इंतजार कर रही है। दिल्ली विधानसभा की काउंटिंग जारी है।
भाजपा बहुमत हासिल करती नजर आ रही है, भाजपा 47 सीट पर आगे हैं। बहुमत के लिए 36 सीट की जरूरत है। आप अभी 23 सीट पर आगे है।
27 साल से भाजपा को है लौटने का इंतजार
1993 में दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी पहली और एकमात्र जीत दर्ज की थी
1998 से 2008 तक बीजेपी कांग्रेस से पीछे रही।
2013 में त्रिशंकु विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन सरकार बनाने में विफल रही।
इसके बाद 2015 और 2020 में AAP से पीछे रह गई.
2015 में आप को 54.34 और 2020 में 53.57 प्रतिशत वोट मिला।
