February 8, 2026

सड़क हादसे में युवक की मौत,धड़ से अलग हुआ सिर

IMG-20250210-WA0790.jpg
Share

डंपर की टक्कर से पहिए के नीचे दबकर युवक की मौत

सामना – रायगढ़ – खरसिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-49 के रेलवे ओवरब्रिज के नीचे दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक संजीव कुमार उरांव की मृत्यु हो गई है,हादसा इतना भयावह था कि मृतक युवक का सिर ही कटकट धड़ से अलग हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार जैजेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुच्छकुलिया गांव का  संजीव कुमार उरांव (32) काम के सिलसिले में रायगढ़ आया हुआ था। सोमवार सुबह जब वह खरसिया के पानीपाथर जा रहा था,तभी पीछे की तरफ से आ रही डंपर  ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे वह गिर गया और डंपर के पहिए के नीचे आ गया।

इस घटना के बाद अनियंत्रित ट्रक ने सामने की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को भी अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर चोट लगने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।