Raigarh रायगढ़ नगर निगम में भाजपा को मिली बड़ी जीत,चाय वाले ने जीता भरोसा

Raigarh Nikay Chunav Result- 2025
सामना -रायगढ़ नगर निगम चुनाव में वार्डों में 30 प्लस का दावा करने वाली भाजपा को दावे के अनुरूप परिणाम मिले हैं। भाजपा ने रायगढ़ निगम में जीत का परचम लहरा दिया है।जनता ने चाय वाले प्रत्याशी पर भरोसा जताते हुए जीवर्धन चौहान को रायगढ़ नगर निगम का महापौर बना दिया है।
जहां भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने 34000 मतों से जीत दर्ज की है,जीवर्धन चौहान को कुल 56311वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस की जानकी काटजू को 21946 मत मिले हैं। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी जेठूराम मनहर को 4271 वोट और चौथे नंबर पर बनवारी लाल डहरे को 4082वोट मिले हैं
रायगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा सरताज बनकर उभरी है, मतदाताओं ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तर्ज पर भाजपा के पक्ष में जमकर मतदान किया है। रायगढ़ विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस चुनाव में अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी थी,वहीं आम जनता ने साफ छवि वाले जीवर्धन चौहान पर अपना भरोसा जताया।
रायगढ़ शहर के 48 वार्डों में से 33 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है,कांग्रेस 12 वार्डों में सिमट कर रह गई,निर्दलीय को दो और बसपा को एक सीट पर विजय मिली है।
48 वार्डों में किसे कहां मिली जीत
वार्ड नंबर 1 से भाजपा के डिग्री लाल जीते
वार्ड नंबर 2 से भाजपा की नेहा देवांगन जीती
वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस प्रत्याशी राजू टोप्पो की जीत
वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस के अमृत काटजू जीते
वार्ड नंबर 5 से भाजपा सुमित्रा खोलू सारथी जीती
वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस की रेखा देवी जीती
वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ हुसैन की जीत
वार्ड नंबर 8 से भाजपा की ज्योति यादव जीती
वार्ड नंबर 9 से भाजपा प्रत्याशी अमित शर्मा की जीत
वार्ड नंबर 10 से भाजपा के मोहम्मद नवाब नब्बू जीते
वार्ड नंबर 11 भाजपा की अन्नू सारथी जीती
वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस के जयंत ठेठवार जीते
वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस के लक्ष्मी साहू जीते
वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस की अनुपमा शाखा यादव जीती
वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस के विकास ठेठवार जीते
वार्ड नंबर 16 से भाजपा के अशोक यादव की जीते
वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस के सलीम नियारिया जीते
वार्ड नंबर 18 से भाजपा की पूनम सोलंकी निर्विरोध जीती
वार्ड नंबर 19 से भाजपा के सुरेश गोयल जीते
वार्ड नंबर 20 से भाजपा के हरि शराफ़ जीते
वार्ड नंबर 21 से निर्दलीय अजय शंकर मिश्रा जीते
वार्ड नंबर 22 से भाजपा की सरिता केशव जायसवाल जीती
वार्ड नंबर 23 से भाजपा के पंकज कंकरवाल जीते
वार्ड नंबर 24 से भाजपा की त्रिवेणी डहरे जीती
वार्ड नंबर 25 से भाजपा की श्वेता क्षत्रिय जीती
वार्ड नंबर 26 से भाजपा की सविता राजेंद्र ठाकुर जीती
वार्ड नंबर 27 से भाजपा के आशीष ताम्रकार जीते
वार्ड नंबर 28 से कांग्रेस के अक्षय कुलदीप जीते
वार्ड नंबर 29 से भाजपा की जानकी भारद्वाज जीती
वार्ड नंबर 30 से भाजपा के मुक्तिनाथ बबुआ जीते
वार्ड नंबर 31 से भाजपा की त्रिनिशा चौहान जीती
वार्ड नंबर 32 से भाजपा के नरेश कुमार पटेल जीते
वार्ड नंबर 33 से बसपा के अमरनाथ रात्रे जीते
वार्ड नंबर 34 से भाजपा के यादराम साहू जीते
वार्ड नंबर 35 से कांग्रेस की ज्योति बबलू जीती
वार्ड नंबर 36 से भाजपा के विजय चौहान जीते
वार्ड नंबर 37 से कांग्रेस के रमेश द्वितीया जीते
वार्ड नंबर 38 से भाजपा के कुंदन देहरी जीते
वार्ड नंबर 39 से भाजपा संगीता मुक्कू यादव जीती
वार्ड नंबर 40 से भाजपा की शोभा अरुण देवांगन जीती
वार्ड नंबर 41 से भाजपा की आशा खड़िया जीती
वार्ड नंबर 42 से निर्दलीय उसत राम भट्ट जीते
वार्ड नंबर 43 से भाजपा के विष्णुचरण पटेल जीते
वार्ड नंबर 44 में भाजपा की मोनिता राजकमल पटेल जीती
वार्ड नंबर 45 से भाजपा के नारायण पटेल निर्विरोध जीते
वार्ड नंबर 46 से भाजपा के आनंद भगत की जीत
वार्ड नंबर 47 से भाजपा की संतोषी पदुमलाल परजा जीती
वार्ड नंबर 48 से भाजपा के महेश शुक्ला जीते
