महापौर सहित अध्यक्ष पद पर भाजपा ने बाजी मारी,1कांग्रेस, 1निर्दलीय जीते

नगरपालिकाओं,नगर पंचायतों में भी बीजेपी
सामना -रायगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में महापौर और अध्यक्ष पदों पर मतगणना परिणाम आ चुके हैं।जिसमें भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है।
रायगढ़ नगर निगम में भाजपा से महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने बड़ी जीत हासिल की है,वहीं खरसिया नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा के कमल गर्ग चुनाव जीते हैं।
इसी तरह नगर पंचायत पुसौर में भाजपा से अध्यक्ष पद पर मानी मोहित सतपति चुनाव जीते,नगर पंचायत धरमजयगढ़ में भाजपा से अनिल सरकार,लैलूंगा से भाजपा के कपिल सिंघानिया ने जीत दर्ज की।
वहीं कांग्रेस को नगर पंचायत किरोड़ीमल में सफलता मिली,यहां कांग्रेस से अध्यक्ष पद पर हरिकिशोर चंद्रा जीते और नगर पंचायत घरघोड़ा में निर्दलीय सुरेन्द्र सिंह चौधरी ने जीत का परचम लहराया।

नगरपालिकाओं में भाजपा को कितनी सीटें
49 नगरपालिकाओं में से 36 पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को केवल 8 सीटों पर सफलता मिली। अन्य दलों को 5 सीटें मिलीं।
नगर पंचायतों में भाजपा को कितनी सीटें
114 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले गए थे,इनमें से 81 पर भाजपा ने जीत हासिल की है, जबकि यहां भी कांग्रेस मात्र 22 सीटों पर सिमट कर रह गई है,एक नगर पंचायत पर बसपा ने जीत हासिल की है,वहीं, नगर पंचायतों पर निर्दलीयों ने कब्जा जमा लिया है।
