June 19, 2025

रायगढ़ जिला पंचायत चुनाव के पहले चरण में भाजपा ने जीती 5 सीटें,कांग्रेस 1

Screenshot_20250216_193233_Chrome.jpg
Share

जिला पंचायत सदस्य की 6 में से 5 सीटों भाजपा का कब्जा

सामना – रायगढ़ – त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के अंतर्गत पहले चरण में 17 फरवरी को रायगढ़ और पुसौर ब्लॉक में वोटिंग हुई।रायगढ़ जिला पंचायत के पहले चरण में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से लेकर 6 तक यानी पांच क्षेत्रों में मतदान हुआ।

पहले चरण में ही 5 में से 4 सीटों पर भाजपा का कमल खिला और कांग्रेस को एक जिला पंचायत सदस्य से संतोष करना पड़ा।

क्षेत्र क्रमांक 2 में भाजपा के गोपाल अग्रवाल को 14094 वोट मिले तो कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी  युवराज साहू को 11945 वोट मिले। जिससे गोपाल अग्रवाल 2149 वोट से जीते।

क्षेत्र क्रमांक 3 में कांग्रेस की जीत

क्षेत्र क्रमांक 3 में कांग्रेस की मुस्कान चौहान को 15335 वोट मिले और भाजपा सुखबाई चौहान को 14582 वोट मिले,जिससे मुस्कान चौहान 753 वोट से जीत गईं।

क्षेत्र क्रमांक 4 में भाजपा की लक्ष्मी जीवन पटेल को 13580 वोट मिले तो कांग्रेस समर्थित रजनी तिवारी को 10861 मत  प्राप्त हुए,जिससे  लक्ष्मी जीवन पटेल ने 2719 वोटों से जीत हासिल की।

क्षेत्र क्र 5 में भाजपा के ब्रजेश गुप्ता को 9306 मत प्राप्त हुए, तो वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश मिश्रा को 9195 वोट मिले,जिससे भाजपा समर्थित ब्रजेश गुप्ता 111 वोटों से जीते।

क्षेत्र क्रमांक 6 में भाजपा की भाग्यवती डोलनारायण नायक ने कांग्रेस की प्रिया दीना गुप्ता को 853 वोट से हराया।

रायगढ़ क्षेत्र क्रमांक 1 से पहले ही जीत चुकी भाजपा

18 सदस्य रायगढ़ जिला पंचायत के पहले चरण में क्षेत्र क्रमांक-1 से लेकर 6 तक मतदान होना था, लेकिन नामांकन वापसी के दिन जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा समर्थित सुषमा खलखो निर्विरोध निर्वाचित हो गईं थी। इस तरह से भाजपा ने पहले चरण की 6 सीटों में से 5 सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया है।

दूसरे और तीसरे चरण का मतदान

दूसरे चरण में 20 फरवरी को खरसिया और धरमजयगढ़ में मतदान होगा,तीसरे और अंतिम चरण में 23 फरवरी को लैलूंगा, तमनार और घरघोड़ा ब्लॉक में मतदान संपन्न होगा।