March 25, 2026

Raigarh पहिए के नीचे दबकर दो युवकों की दर्दनाक मौत

n6443619021734785992388615214973184953f0a239043e484fafdf3c05b5b4e522237c46fd01b4f98acac.jpg
Share

नेशनल हाइवे 49 पर हुआ हादसा

सामना – रायगढ़ में बीते कुछ दिनों से सड़क हादसे और इन हादसों में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है,जहां एक बार फिर दो युवक हादसे की बलि चढ़ गया।

हादसे में मृतक युवकों की पहचान नितेश पाव (पोबिया) और गोकुल किशन के रूप में हुई है

मंगलवार को रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीराम चौक नेशनल हाइवे 49 पर दो बाइक सवार ट्रेलर की चपेट में इस कदर आए, कि जिनमें से एक युवक की पहिए के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई,वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया,जहां दूसरे युवक की भी मौत हो गई

हादसा इतना हृदय विदारक था,कि घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया,वहीं सूचना पाकर जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन देकर समझाइश दी।

पुलिस ने घटनाकारित वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

गौरतलब है कि रायगढ़ का काशीराम चौक जो नेशनल हाइवे 49 में आता है,इसे ब्लैक स्पॉट कहा जाता है,क्योंकि यहां अक्सर हादसे होते ही रहते हैं। इन हादसों में कमी लाने पुलिस प्रशासन को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।