May 14, 2026

रायगढ़ रेलवे स्टेशन से मेडिकल कॉलेज तक ऑटो किराया निर्धारित

Screenshot_20250218_195914_Chrome.jpg
Share

30 रुपये प्रति सीट एवं 120 रुपये रिजर्व किराया

सामना – रायगढ़- कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल के निर्देशानुसार संत बाबा गुरू घासीदास स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में उपचार के लिए आने वाले मरीज एवं उनके परिजनों के आवागमन के लिए ऑटो किराया दर निर्धारण के संबंध में ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संघ के अध्यक्ष संजय बाजपेयी, चुनाव अधिकारी  नरेन्द्र ठाकुर एवं सदस्य उपस्थित हुए। बैठक के दौरान रेलवे स्टेशन से मेडिकल कॉलेज के लिए 30 रूपये प्रति सीट और 120 रूपये रिजर्व का किराया निर्धारित किया गया है।

इस संबंध में किसी प्रकार की कोई शिकायत हो तो जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ को सूचित कर सकते हैं।

Letest Posts