May 14, 2026

छत्तीसगढ़ चैंबर चुनाव परिणाम-रायगढ़ में शक्ति,महासमुंद में प्रवीण जीते

Screenshot_20250418_125210_Chrome.jpg
Share

Samna.in छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में रायगढ़ से मंत्री पद पर एकता पैनल के शक्ति अग्रवाल ने जीत हासिल की। उन्होंने जय व्यापार पेनल के भरत वलेचा को 252मतों से हराया।वहीं, महासमुंद में प्रवीण अग्रवाल की जीत हुई।

दोनों प्रत्याशी व्यापारी एकता पैनल के हैं। अमर पारवानी पैनल के दोनों प्रत्याशियों का हार का सामना करना पड़ा।

 प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। चैंबर ऑफ कॉमर्स में आज चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष सतीश थोरानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया को प्रमाणपत्र सौंपा।

निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली ने बताया कि चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव आज शांति प्रिय ढंग से संपन्न हुआ। सभी विजयी प्रत्याशियों को शहीद स्मारक भवन में 20 अप्रैल जीत काे शपथ दिलाई जाएगी।

Letest Posts