May 14, 2026

7 मई को देश में बजेगा वार्निंग सायरन,होगा ब्लैकआउट

20250506_084819.jpg
Share

देश में मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी

Samna पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 7 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्देश दिया है। इस दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन देशभर में बजाए जाएंगे।

इस ड्रिल का उद्देश्य आम नागरिकों को युद्ध जैसी आपात स्थिति में सुरक्षा के उपायों के प्रति प्रशिक्षित करना और नागरिक सुरक्षा प्रणाली की तैयारियों को परखना है। ड्रिल का उद्देश्य: जनता को जागरूक करना, रणनीतिक परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

मॉक ड्रिल से देश की भीतरूनी सुरक्षा को मजबूत करने और संभावित बाहरी हमलों की स्थिति में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

7 मई को क्या होगा

ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन बजेंगे

ब्लैकआउट की व्यवस्था की जाएगी, यानी पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी जाएगी

रणनीतिक संस्थानों और प्लांट्स को छुपाने  की तैयारी की जाएगी

निकासी योजनाओं का अभ्यास किया जाएगा

स्कूलों, कॉलेजों और आम नागरिकों को सुरक्षा उपायों की ट्रेनिंग दी जाएगी

मॉक ड्रिल क्या होती है

मॉक ड्रिल एक ऐसा पूर्व नियोजित अभ्यास है, जिसमें आपदा या खतरे की स्थिति का नाटकीय ढंग से प्रदर्शन किया जाता है ताकि यह देखा जा सके कि लोग उस समय कैसी प्रतिक्रिया देंगे। इसमें कई बार असली जैसी स्थिति बनाई जाती है जैसे कि – कहीं आग लग गई हो, आतंकी हमला हुआ हो या भूकंप आया हो। लोगों को उस परिस्थिति में सुरक्षित निकालने और राहत कार्यों को अंजाम देने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाता है।

मॉक ड्रिल की प्रक्रिया

पहले से तय समय पर अलार्म बजाया जाता है या चेतावनी दी जाती है

लोगों को बताया जाता है कि क्या स्थिति है – जैसे आग लगी है, बम की सूचना है या भूकंप आया है

सभी को जल्दी और सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जाता है

फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, पुलिस और मेडिकल टीमें मौके पर पहुंचती हैं

पूरी प्रक्रिया का मूल्यांकन किया जाता है कि कितना समय लगा, क्या कमियां रहीं और क्या बेहतर किया जा सकता है

Letest Posts