December 19, 2025

स्वास्थ्य सचिव ने दिए निर्देश,हड़तालीन NHM कर्मचारी आज होंगे बर्खास्त

Screenshot_20250918_081446_Chrome.jpg
Share

सूरजपुर में 594 कर्मचारी बर्खास्त,कुल 794 की नौकरी गई

सामना-छत्तीसगढ़ में करीब 18 अगस्त से 16 हजार एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर है,कर्मचारियों की हड़ताल अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। देर रात स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने सभी जिलों के सीएमएचओ को सख्त निर्देश दिए हैं कि जो भी कर्मचारी हड़ताल खत्म कर काम पर नहीं लौटे हैं, उन्हें गुरुवार यानि आज ही व्यक्तिगत कानूनी आदेश जारी कर बर्खास्त कर दिया जाए

सरकार ने दिया था अल्टीमेटम

दरअसल सरकार ने 16 सितंबर तक सभी कर्मचारियों को काम पर लौटने का फाइनल अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल जारी रखी।

794 NHM कर्मचारी बर्खास्त

सरकार ने हड़ताल की अवज्ञा को लेकर सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को सूरजपुर में 594 कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के बाद, अब तक कुल 794 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की कार्रवाई हो चुकी है। बलौदाबाजार और कोरबा में पहले ही 200 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं।

खाली पदों पर होगी तत्काल भर्ती

स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने  सभी जिलों को खाली हुए पदों की सूची तैयार करने और तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने  साफ कहा है कि भर्ती का कैलेंडर सख्ती से तय होगा और किसी भी हालत में सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी।

आज जेल भरो आंदोलन

सरकार के इस आदेश से हड़ताली कर्मचारियों में खलबली मच गई है। वहीं दूसरी ओर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने सरकार के कड़े रुख का जवाब देने के लिए आज जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है। कर्मचारी संगठन का कहना है कि जब तक उनकी नियमितीकरण, वेतनमान और सेवा सुरक्षा जैसी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।