May 3, 2026

टीएस सिंहदेव पहुंचे दीपक अमलडीहा के निवास,सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

IMG-20260503-WA1082.jpg
Share

Samna.in Raigarh छत्तीसगढ़ की राजनीति में कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज गजाननपुरम कॉलोनी स्थित शहर के प्रतिष्ठित उद्यमी और कांग्रेस नेता दीपक अग्रवाल (अमलडीहा) के निवास पहुँचे।

गजाननपुरम पहुँचने पर अग्रवाल परिवार और कॉलोनीवासियों ने बाबा साहब की आत्मीय अगवानी की। इस अवसर पर दीपक अग्रवाल और उनकी अर्धांगिनी श्रीमती कौशल्या अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर टी.एस. सिंहदेव का स्वागत किया, इस दौरान उनके साथ पुत्र अमन अग्रवाल एवं बहू पूर्वी अग्रवाल भी उपस्थित रहे। सिंहदेव ने काफी समय अग्रवाल परिवार के साथ बिताया, परिजनों का हाल-चाल जाना और उनके साथ बैठकर स्वल्पाहार ग्रहण किया। राजनीति के शिखर पुरुष का एक प्रतिष्ठित उद्यमी और वरिष्ठ नेता के घर पर इस तरह का सहज व्यवहार पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा।

गौरतलब है कि दीपक अमलडीहा रायगढ़ के एक प्रतिष्ठित उद्यमी होने के साथ-साथ लंबे समय से कांग्रेस संगठन में एक निष्ठावान और सक्रिय स्तंभ रहे हैं। राजनीति और जनसेवा के बीच बेहतर तालमेल ही उनकी मुख्य पहचान है, जिसके चलते अग्र समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और समाज के हर वर्ग पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। दीपक अग्रवाल की इसी सामाजिक लोकप्रियता और सक्रियता का परिणाम था कि उनके निवास पर बाबा साहब से मिलने के लिए मॉर्निंग वॉक समिति के सदस्यों सहित गजाननपुरम कॉलोनीवासियों और कई दिग्गज नेताओं का तांता लगा रहा।

इस दौरान टी.एस. सिंहदेव के साथ दिलीप पाण्डेय, प्रकाश नायक, शाखा यादव, नगेंद्र नेगी, अनिल शुक्ला, अरुण गुप्ता, हरमीत घई, रामचंद्र शर्मा, प्रदीप गर्ग, दीपक पाण्डेय, संदीप अग्रवाल और लोकेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। राजनीतिक गलियारों में टी.एस. सिंहदेव जैसे शीर्ष नेता का विशेष रूप से दीपक अग्रवाल के निवास पहुँचना, संगठन के भीतर उनकी मजबूत स्थिति और क्षेत्र की राजनीति में उनके बढ़ते कद का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है। जानकार मानते हैं कि यह दौरा आने वाले समय में जिले की राजनीति में दीपक अग्रवाल की भूमिका को और अधिक महत्वपूर्ण बनाने का आधार बन सकता है।