May 5, 2026

महाड़ मंदिर नव निर्माण समिति ने जारी किया क्यूआर कोड,11रुपए भी कर सकते हैं सहयोग

IMG-20260505-WA1017.jpg
Share

Samna.in.Raigarh छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित गजमार पहाड़ मंदिर में 51 फीट ऊंची भव्य कांस्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यह जनसहयोग से निर्मित होने वाली विशाल प्रतिमा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में पर्यटन और आस्था को बढ़ावा देना है।

5 मई को पहाड़ मंदिर नवनिर्माण समिति ने प्रेस वार्ता कर इस भव्य आयोजन को लेकर जानकारियां साझा की, जिसमे समिति के अध्यक्ष डॉ.पवन अग्रवाल ने मंदिर नवनिर्माण की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की इस कार्य में प्रत्येक नागरिक का सहयोग हो इसके लिए जल्द ही एक क्यूआर कोड या खाता नंबर जारी किया गया है। जिससे सभी आसानी से इस कार्य में अपना सहयोग दे सके और यह पूरी प्रक्रिया कैशलेस होगी। उन्होंने कहा कि आप स्वेच्छा से 11,21,51 जो आपको देना हो आप इस कार्य में गिलहरी रूपी सहयोग दे सकते हैं। इस सहयोग का मुख्य कारण सभी का जुड़ाव इस कार्य से करना है। बहुत जल्द रायगढ़ का पहाड़ मंदिर एक भव्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा और यह पूरा कर जन सहयोग से किया जाएगा।

10000 से अधिक श्रद्धालु हो सकते हैं शामिल

समिति के सदस्यों द्वारा पिछले बीस दिनों से रायगढ़ के 40 से अधिक कई समाज, समिति, कालोनी कमेटियों, संस्थाओं के साथ बैठक कर उनसे और उनके सदस्यों से भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है, कई समाज, संस्थाओं ने पूर्ण उत्साह से शामिल होने और सहयोग की सहमति दी है। अभी भी कई समाज से बैठक होने वाली है और फोन द्वारा संपर्क किया जा रहा है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में 10000 से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और ट्रैफिक पुलिस को जानकारी देकर अनुमति ली गई है।

1980 से स्थापित है हनुमान मंदिर

रायगढ़ की गजमार पहाड़ी पर स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर जिसे हम पहाड़ मंदिर कहते है, इस मंदिर पर श्री हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर निर्माण 1980 में हुआ था, ये मंदिर रायगढ़ वासियों और आसपास के लोगों के लिए श्रद्धा केंद्र बन चुका है।

7 मई को वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे भूमिपूजन

हनुमान जी की स्थापित होने वाली प्रतिमा का भूमि पूजन 7 मई को शाम 5.30 बजे रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे,इसके साथ ही नीचे बंसीवट विवाह घर में भजन संध्या, भंडारा प्रसाद वितरण सात बजे से दस बजे तक जारी रहेगा, इस दौरान, ड्रोन द्वारा उड़ते हुए हनुमान जी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

मंत्री ओपी चौधरी ने शासकीय मद से इस पहाड़ पर विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्गीकरण की घोषणा की है जिसके अंतर्गत एक और नई सीढ़ी, एक पीछे से सड़क,एक वाच टावर और कई निर्माण बनाने का कार्य तीव्र गति से चल रहा।इसी कड़ी में उन्होंने इस पहाड़ी पर एक विराट हनुमान जी की मूर्ति स्थापना के लिए जनता से अपील की और इस संबंध में कई लोग आगे आए और एक समिति का पंजीयन कर इस दिशा में आगे प्रक्रिया शुरू की गई है।

जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार बनायेंगे हनुमान जी की प्रतिमा

मूर्ति के लिए जयपुर के प्रसिद्ध मूर्तिकार वास्तुविद् को कार्य सौंपा गया है। 31 फीट ऊँची मूर्ति कांस्य मिश्रित धातु की 9000 किलो की तीन भाग में बन कर 20 फीट के स्ट्रक्चर पर स्थापित की जायेगी, इस स्ट्रक्चर में हाल बनेगा जो भजन, योग के लिए उपयोग किया जायेगा।

Letest Posts