October 23, 2026

Raigarh महिला से छेड़छाड़,विरोध करने पर पति से मारपीट,दो आरोपी गिरफ्तार

IMG-20260506-WA0728.jpg
Share

Samna.in.Raigarh महिला से छेड़छाड़ और विरोध करने पर महिला के पति से मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।रायगढ़ के थाना कोतरारोड  में महिला ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ और पति के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी,महिला की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 136/2026 धारा 75(2), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। 

महिला ने बताया कि 3 अप्रैल को वह अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से वापस रायगढ़ लौट रही थी। रास्ते में ग्राम बैसपाली के पास मोटरसाइकिल खराब हो जाने पर दोनों पैदल  आ रहे थे। ग्राम कुसमुरा तालाब के पास महिला शौच के लिए गई थी, तभी कार से पहुंचे दो व्यक्तियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के पति द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की तथा पुलिस बुलाने की बात कहने पर धमकी दी। महिला ने साहस दिखाते हुए दोनों आरोपियों की मोबाइल से फोटो खींच ली और अगले दिन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद आरोपियों की पहचान चैतन्य राणा और उत्तरा कुमार श्रीवास के रूप में हुई। पुलिस टीम ने तत्काल दोनों आरोपियों के घर दबिश देकर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी चैतन्य राणा ने अपने साथी के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त  कार, चाबी एवं मूल आरसी कार्ड जब्त किया गया।

अपराध सिद्ध पाए जाने पर आरोपी चैतन्य राणा उम्र 34 वर्ष एवं उत्तरा कुमार श्रीवास उम्र 40 वर्ष, दोनों निवासी कुसमुरा थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह का संदेश – महिलाओं की सुरक्षा रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के विरुद्ध अपराध करने वालों पर त्वरित, सख्त और प्रभावी कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।