May 13, 2026

दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर पैसों की मांग,घरघोड़ा पुलिस ने  आरोपी को गिरफ्तार किया

IMG-20260510-WA0856.jpg
Share

Samna.in.Raigarh युवक और उसके परिवार को दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर पैसों की मांग करने वाले आरोपी श्याम भोजवानी को घरघोड़ा पुलिस ने   गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

जानकारी के अनुसार मामले में वार्ड क्रमांक 10 घरघोड़ा निवासी साहिल यादव पिता सुशील यादव, उम्र 26 वर्ष ने श्याम भोजवानी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई कि पिछले लगभग चार-पांच वर्षों से उसका धरमजयगढ़ क्षेत्र की एक युवती से प्रेम संबंध था। कुछ दिनों पूर्व आपसी अनबन होने पर युवती  थाना घरघोड़ा पहुंची थी, साहिल भी श्याम भोजवानी के साथ थाना आया था । दोनों पक्ष आपस में बातचीत हुये बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और युवती द्वारा किसी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई ।

उसी दिन शाम करीब 06 बजे श्याम भोजवानी उसके मोहल्ले पहुंचा और उसके परिवार को धमकाते हुए कहा कि थाना में 50 हजार रुपये देने पड़ेंगे, अन्यथा बलात्कार के मामले में जेल भेज दिया जाएगा। परिवार द्वारा असमर्थता जताने पर श्याम भोजवानी ने 40 हजार रुपये में काम करा देने की बात कहते हुए किसी भी तरह रकम की व्यवस्था करने दबाव बनाया। आरोपी लगातार मोबाइल कॉल कर प्रार्थी और उसकी मां को फोन कर रकम जल्दी देने का दबाव बनाते हुए जेल भेजने की धमकी देकर परेशान कर रहा था।

  शिकायतकर्ता ने स्पष्ट बताया कि किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी द्वारा उससे किसी प्रकार की रकम की मांग नहीं की गई थी और न ही उसे दोबारा थाना बुलाया गया था। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए थाना घरघोड़ा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 158/2026 के तहत धारा 308(2), 308(6), 62 बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा विवेचना के दौरान प्रार्थी से आरोपी द्वारा मोबाइल फोन पर रकम मांगने संबंधी बातचीत का ऑडियो क्लिप प्राप्त कर पेन ड्राइव में सुरक्षित जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर श्याम भोजवानी  को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —पुलिस, कानून या किसी आपराधिक प्रकरण का भय दिखाकर पैसे की मांग करना अपराध है ।  आम नागरिक ऐसे मामलों में किसी भी बहकावे में न आएं और तत्काल पुलिस को सूचना दें। कानून का नाम लेकर अवैध वसूली करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Letest Posts