May 13, 2026

मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा,एक महिला सहित दो किशोर गिरफ्त में

IMG-20260511-WA0950.jpg
Share

दुकान का ताला तोड़कर नगदी और मोबाइल सहित इलेक्ट्रॉनिक सामान किया था पार

Samna.in.Raigarh धरमजयगढ़ पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का ताला तोड़कर नगदी रकम और मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी और सामान बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की है।

मामले में प्रार्थी शांतनु पाल निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी ने  रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में ताला तोड़कर चोरी की गई है। दुकान से ग्राहकों द्वारा रिपेयरिंग के लिए रखे गए मोबाइल, नगदी रकम 32 हजार रुपये तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिए गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपये बतायी गई थी। रिपोर्ट पर थाना धरमजयगढ़ में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 331(4), 305 (ए), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

      विवेचना के दौरान धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के समय दो संदिग्ध किशोर लड़कों को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया और बताया कि वे कविता सिंह राजपूत पति अजय सिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी पतरापारा, धरमजयगढ़ के संपर्क में थे। पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ करने पर उसने अपने मेमोरेंडम कथन में घटना दिनांक को दोनों बालकों के साथ मिलकर मोबाइल दुकान से नगदी और मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपिया कविता सिंह राजपूत के कब्जे से 5 हजार रुपये नगद और एक जियो कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। वहीं दोनों विधि से संघर्षरत बालकों से 2-2 हजार रुपये नगद तथा एक-एक चोरी का मोबाइल जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने दुकान के गल्ले से 32 हजार रुपये नगदी और रिपेयरिंग के लिए रखे कई मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपिया महिला को जेएमएफसी न्यायालय धरमजयगढ़ तथा दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ में प्रस्तुत किया गया है। मामले की विवेचना जारी है ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश – रायगढ़ पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों में लगातार सक्रिय निगरानी, मुखबिर सूचना और तकनीकी जांच के माध्यम से अपराधियों को चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है

Letest Posts