MBA करने के बाद कर सकते हैं सरकारी नौकरी,इन फील्ड्स में बना सकते हैं कैरियर
Samna.in MBA करने के बाद आप सरकारी नौकरी भी कर सकते हैं। केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs), बैंकिंग सेक्टर आदि में MBA डिग्री होल्डर की काफी डिमांड है।साथ ही इन पदों पर सैलरी अच्छी होती है. सरकारी नौकरी होने के कारण भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं
बैंकिंग और फाइनेंस के फील्ड में करियर
MBA ग्रेजुएट के लिए बैंकिंग सेक्टर सबसे लोकप्रिय ऑप्शन में से एक है.
RBI Grade B: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में यह सबसे प्रतिष्ठित पदों में शामिल है, जहां पॉलिसी मेकिंग और फाइनेंस मैनेजमेंट की भूमिका मिलती है. MBA की डिग्री वाले कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in से आपको ज्यादा जानकारी मिल जाएगी. RBI ग्रेड बी ऑफिसर की शुरुआती सैलरी भत्तों को मिलाकर लगभग 1.5 लाख रुपये होती है.
सरकारी बैंक: MBA करने के बाद आप बैंक की नौकरी भी कर सकते हैं. प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती होती है. सैलरी पोस्ट के अनुसार, अलग-अलग हो सकती है.
SEBI, IRDA जैसे संस्थान: फाइनेंशियल स्ट्रैटजी और प्लानिंग से जुड़े पदों पर अवसर मिलते हैं.
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (PSUs) में मौके
भारत की बड़ी सरकारी कंपनियां भी MBA उम्मीदवारों को बड़े पैमाने पर नियुक्त करती हैं.
ONGC
NTPC
BHEL
GAIL
इन कंपनियों में मैनेजमेंट ट्रेनी (MT), HR, मार्केटिंग और ऑपरेशंस जैसे पदों पर भर्ती होती है. रोल्स और कंपनी के अनुसार, सैलरी अलग-अलग होती है. आमतौर पर देखें अगर तो शुरुआती सैलरी 12 लाख से लेकर 25 लाख प्रति साल होती है.
प्रशासनिक और आर्थिक सेवाओं में अवसर
MBA ग्रेजुएट केवल कॉर्पोरेट सेक्टर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे प्रतिष्ठित सरकारी सेवाओं में भी जा सकते हैं.
UPSC सिविल सेवा: IAS, IPS, IRS जैसे उच्च कई पद हैं, जिनके लिए MBA ग्रेजुएट अप्लाई कर सकते हैं. MBA और टेक्निकल फील्ड वालों के लिए यहां शानदार करियर है. भत्ते और सुविधाएं मिलाकर IAS-IPS की सैलरी करीब 80,000 से लेकर 1,00,000 तक होती है.
बीमा और अन्य सरकारी फील्ड
LIC (Life Insurance Corporation) और अन्य सरकारी बीमा कंपनियों में भी MBA डिग्री होल्डर की काफी डिमांड है. इनमें रिस्क मैनेजमेंट, मैनेजमेंट और प्रशासनिक भूमिकाओं में MBA उम्मीदवारों की अच्छी मांग रहती है. शुरुआती सैलरी 1 लाख से 1.25 लाख रुपये प्रति महीने तक होती है.



