व्हाट्सएप के नए फीचर से डिजिटल फ्रॉड का खतरा!जांच करेगी सरकार
samna.in व्हाट्सएप के नए फीचर से डिजिटल फ्रॉड बढ़ने की आशंका है,अब सरकार इसकी जांच कर रही है कि वाकई वाट्सअप का यह फीचर कितना सुरक्षित हैदरअसल वाट्सअप का नया User ID फीचर सामने आया है
लेकिन इस फीचर को लागू करने के लिए सरकार WhatsApp की मालिकाना कंपनी मेटा को नोटिस भेज सकती है,सरकार WhatsApp के आने वाले ‘यूजरनेम’ फीचर की जांच कर रही है,क्योंकि ऐसी चिंता है कि इसका इस्तेमाल किसी और का नाम रखकर धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है। सरकार को संदेह है कि व्हाट्सएप के इस नए फीचर से डिजिटल फ्रॉड का खतरा बढ़ सकता है।
क्या है वाट्सअप का नया फीचर
व्हाट्सएप के इस फीचर से यूजर्स ऐसे यूजरनेम चुन सकते हैं जो असली एजेंसियों और दूसरी संस्थाओं के यूजरनेम जैसे हों, जिससे किसी और का रूप धरने और धोखाधड़ी की आशंका बढ़ सकती है।
इस फीचर का असर लोगों की सुरक्षा पर भी पड़ सकता है। सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी।
कंपनी ने यूजरनेम के लिए शुरू किए रिजर्वेशन
मेटा के मालिकाना हक वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने यूजरनेम लाने की घोषणा की है। यह एक ऐसा फीचर है जिससे यूजर्स अपने फोन नंबर शेयर किए बिना बातचीत कर सकेंगे।कंपनी ने यूजरनेम के लिए शुरुआती रिजर्वेशन शुरू कर दिए हैं और इन्हें इस साल के आखिर में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा।



