July 2, 2026

छत्तीसगढ़ के बस्तर दुर्ग और बिलासपुर संभाग में एल्डरमैन नियुक्त,

Screenshot_20260702_183118_Chrome.jpg
Share

samna.in.Raigarh छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए एल्डरमैन की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।

सबसे बड़े संभाग नगर निगम बिलासपुर के लिए कुल 11 लोगों को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है। बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी 8 जिलों के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए संयुक्त सूची जारी की गई है।

जिसमें रायगढ़ नगर निगम के लिए कुल 8 एल्डरमैन ज्ञानेश्वर गौतम, मनोज शर्मा, मनीष गांधी, प्रदीप श्रृंगी,सुनील थवाईत,संजय जगवानी,शशिकांत शर्मा और पप्पू कुमार  मनोनीत किए गए हैं

इससे पहले रायपुर और सरगुजा संभाग के लिए एल्डरमैन की नियुक्ति की गई थी,जिसमें कुल 32 शहरी निकाय शामिल थे। रायपुर नगर निगम में सबसे अभिक 11 एल्डरमैन नियुक्त किए गए थे।