September 22, 2026

रेलवे में अप्रेंटिस के लिए 6777 पदों की भर्ती, 20जुलाई से आवेदन शुरू

IMG_20260716_094623

Oplus_131072

Share

Samna.in NFR यानी नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे ने अप्रेंटिस के लिए 6777 पदों की भर्ती की घोषणा की है।रेलवे विभिन्न विभागों जैसे मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग,पर्सनल,अकाउंट्स, और मेडिकल के लिए अप्रेंटिस की भर्ती करेगा। इसके साथ ही, उम्मीदवारों को 1 वर्ष की मुफ्त ट्रेनिंग के साथ हर महीने एक अच्छा वेतन भी दिया जाएगा।

उन उम्मीदवारों के लिए विशेष है जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद किसी कार्यक्षेत्र में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे का पर्सनल डिपार्टमेंट 20 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। उम्मीदवार 19 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

क्या है उम्र व योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PWD को 10 वर्ष की छूट दी गई है।

10वीं की मार्कशीट, प्रोविजनल/नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट, आईटीआई फाइनल मार्कशीट, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट।

उम्मीदवारों को पहले एकेडमिक मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। यह प्रक्रिया यूनिट डिपार्टमेंट ट्रेड के अनुसार होगी। जो उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट नहीं होंगे, वे भर्ती से बाहर हो जाएंगे।

योग्य उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए 10वीं और आईटीआई ट्रेड में प्राप्त अंकों को देखा जाएगा। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो उम्र के आधार पर चयन किया जाएगा। लैबोरेट्री टेक्नीशियन के लिए 10वीं और 12वीं के साइंस विषयों के अंकों पर मेरिट बनेगी।

फाइनल मेरिट लिस्ट यूनिट वाइज, ट्रेड वाइज और कम्युनिटी वाइज रिक्तियों के अनुसार जारी की जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए 1.5 गुना अधिक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद ही मेडिकल परीक्षण होगा और अंततः उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।