September 3, 2026

Raigarh युवक पर एयरगन से फायर करने वाला आरोपी ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार

IMG-20260903-WA0700
Share

Samna.in.Raigarh मामूली विवाद में युवक पर पिस्टलनुमा एयरगन से फायर कर फरार हुए आरोपी हरसवरन सिंह घोतड़ा को थाना कोतवाली एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।

29 अगस्त की रात सड़क पर पानी के छींटे पड़ने की मामूली बात को लेकर आरोपी का खुशहाल अग्रवाल से विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने खुशहाल के सिर को निशाना बनाकर दो बार फायर किया। खुशहाल के नीचे बैठ जाने से वह फायर की चपेट में आने से बच गया।घटना के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया था।

आरोपी को भगाने में साले ने की थी मदद

  आरोपी हरसवरन सिंह घोतड़ा को फरार कराने में उसके साले बुधराम चौहान उर्फ छोटू, निवासी रेलवे बंगलापारा रायगढ़ ने सहयोग किया था। आरोपी से मोबाइल पर बातचीत करने के बाद बुधराम उसे अपनी मोटरसाइकिल से भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन तक छोड़ने गया था। अपराध में संलिप्तता जाने पर सहआरोपी- बुधराम चौहान को गिरफ्तार कर आरोपी से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल और मोटरसाइकिल को जप्त कर रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया है । 
 आरोपी बुधराम चौहान से पूछताछ में फरार आरोपी हरसवरन के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर उसकी तलाश आगे बढ़ाई गई।

साइबर टीम ने ग्वालियर तक पीछा कर आरोपी को पकड़ा

साइबर टीम ने उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया और उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई,पुलिस टीम लगातार आरोपी का पीछा करते हुए ग्वालियर पहुंची। ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास जीआरपी ग्वालियर की मदद से आरोपी- हरसवरन सिंह घोतड़ा, उम्र 44 वर्ष निवासी हाउस नं. 23-ए, ईशरपुरी कॉलोनी, जालंधर, पोस्ट मिठापुर, थाना डिवीजन नं. 07, जिला जालंधर (पंजाब) को पकड़ लिया गया।आरोपी को रायगढ़ लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया और बताया कि घटना में प्रयुक्त एयरगन को ऑनलाइन खरीदा था।