विधायक अनुज शर्मा का नंबर हैक,लोगों से की जा रही पैसों की डिमांड
Oplus_131072
विधायक ने फेसबुक पर जारी किया वीडियो
Samna.in छत्तीसगढ़ के धरसीवां विधायक और कलाकार अनुज शर्मा के मोबाइल नंबर हैक होने का मामला सामने आया है। विधायक ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर लोगों को सतर्क किया है। वीडियो में विधायक अनुज शर्मा ने कहा है कि उनका मोबाइल नंबर हैक हो गया है जिससे लोगों को मैसेज और कॉल कर पैसों की मांग की जा रही है
अनुज शर्मा ने स्पष्ट किया कि 8963939000 नंबर से यदि किसी व्यक्ति के पास पैसे मांगने से संबंधित कॉल या मैसेज आता है तो उस पर भरोसा न करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस नंबर से भेजे जाने वाले किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी तरह का भुगतान न करें। विधायक ने कहा कि यदि उनके नंबर से किसी व्यक्ति से पैसे की मांग की जाती है, तो उस अनुरोध को नजरअंदाज करें। साथ ही मामले की जानकारी उन्हें किसी अन्य माध्यम से दी जाए, ताकि लोगों को संभावित साइबर धोखाधड़ी से बचाया जा सके
अनुज शर्मा ने लोगों से इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा साझा करने की अपील की है, ताकि उनके परिचितों और आम लोगों को भी इस संभावित धोखाधड़ी की जानकारी मिल सके और कोई व्यक्ति आर्थिक ठगी का शिकार न हो। उन्होंने खास तौर पर लोगों से सावधानी बरतने और बिना पुष्टि किए किसी भी नंबर पर पैसे ट्रांसफर नहीं करने की अपील की है।

