October 7, 2026

लूट-मारपीट का खुलासा,1 युवक और 2 नाबालिग हिरासत में,फरार आरोपियों की तलाश जारी

IMG_20261006_155300

Oplus_131072

Share

Samna.in.Raigarh थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज के सामने मिनीमाता चौक के पास हुई लूटकांड और मारपीट  की घटना का जूटमिल पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने इनके साथ वारदात में शामिल बालिग आरोपी गणेश सारथी, निवासी बजरंगपारा जूटमिल को भी पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एवं वारदात में प्रयुक्त बटन चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि इन्हीं दोनों नाबालिगों ने उसी रात गणेश सारथी और एक अन्य युवक के साथ मिलकर बजरंगपारा निवासी 17 वर्षीय विनय जायसवाल पर भी चाकू से हमला किया था

लूट की वारदात

4 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग, मिनीमाता चौक के पहले रेलवे पटरी के पास आरोपियों ने प्रार्थी रितेश कुमार जैन निवासी महरापारा का रास्ता रोक लिया। दोनों नाबालिगों ने 3 अन्य साथियों के मिलकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ-मुक्के से मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों ने अपने पास रखे नुकीले चाकू से प्रार्थी के दाहिने सीने पर वार कर दिया और उसके पास रखे 300 रुपये नगद और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए

17 वर्षीय किशोर पर किया चाकू से हमला

उसी रात करीब 8 बजे दोनों नाबालिगों ने आरोपी गणेश सारथी और एक अन्य आरोपित के साथ मिलकर बजरंगपारा के 17 वर्षीय किशोर से शराब के लिए पैसे मांगकर उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से उसके पेट में चाकू से वार कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने 4 आरोपियों के विरुद्ध नामजद अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के बाद तीन संदेहियों को पकड़ा। पूछताछ और जांच में तीनों की घटनाओं में संलिप्तता सामने आई, जिनमें गणेश सारथी बालिग और दो नाबालिग पाए गए।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों किशोरों और गणेश का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। ये हत्या, हत्या का प्रयास, लूट औरपीट के अपराधों में लगातार संलिप्त रहे हैं ।

दोनों घटना पर जूटमिल पुलिस द्वारा दोनों नाबालिगों के विरुद्ध लूट एवं हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि बालिग आरोपी गणेश सारथी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में शामिल 4 फरार आरोपियों की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है ।