JOB -आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 21 अक्टूबर तक करें आवेदन
Oplus_131072
Samna.in.Raigarh एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (शहरी) के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बापूनगर ए, वार्ड क्रमांक 5 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए 21 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
पूर्व में आवेदन आमंत्रित किए जाने पर केवल एक आवेदन प्राप्त हुआ था, लेकिन वार्ड का निवासी नहीं होने के कारण आवेदिका को अपात्र घोषित किया गया
इसके बाद पद पर नियुक्ति के लिए पुनः आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पात्र आवेदिकाएं महिला एवं बाल विकास विभाग के ऑनलाइन पोर्टल aww.e-bharti.inपर आवेदन कर सकती हैं। नियुक्ति से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं नियम-शर्तों की जानकारी परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
