May 14, 2026

एनटीपीसी में मिली नौकरी.. पुसौर क्षेत्र के भू-स्थापित युवाओं ने जताया विधायक का आभार..

IMG-20220209-WA0182.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-एनटीपीसी लारा द्वारा रायगढ़ जिले के पुसौर क्षेत्र अंतर्गत छपोरा,आरमुड़ा,महलोई,बोड़ाझरिया,कांदागण,देवलसुर्रा,झिरगी टार,व लोहाखान सहित आसपास के विभिन्न गांव का जमीन अधिग्रहण किया गया था।जमीन अधिग्रहण किये जाने के बाद भी शासन के निर्देशानुसार भू-स्थापित बेरोजगारों को एनटीपीसी में नौकरी नही मिली।इसे लेकर क्षेत्र के युवाओं द्वारा करीब सात साल तक आंदोलन किया गया।इन आंदोलनरत युवाओ का समर्थन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लगातार ध्यान आकृष्ट कराया।कुछ माह पूर्व जिला मुख्यालय रायगढ़ सृजन कक्ष में आयोजित जिला प्रशासन,एनटीपीसी के अधिकारियों तथा भू-स्थापित लोगों के बीच हुई बैठक में रायगढ़ के विधायक ने प्रमुखता के साथ क्षेत्र के भू-स्थापित युवाओं को एनटीपीसी में नौकरी दिए जाने की बात रखी और मुख्यमंत्री का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया।इस दौरान विधायक ने कहा था कि एनटीपीसी द्वारा क्षेत्र के भू-स्थापित लोगों को नौकरी देनें के बजाय आसपास क्षेत्र के लोगों को रोजगार देनें में ध्यान दिया जा रहा है।एनटीपीसी प्रबंधन व संबंधित ठेकेदार की मिली भगत से यह काम हो रहा है।रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह ने रायगढ़ विधायक की इन बातों को गंभीरता से लेते हुए एनटीपीसी प्रबंधन को तलब किया था।यहाँ कितने भू-स्थापित लोगों को नौकरी दी गई है इसकी भी जानकारी ली थी।कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि क्षेत्र के भू-स्थापित युवाओं को नौकरी दिया जाना चाहिए।इसके फलस्वरूप दिसम्बर माह में एनटीपीसी में नौकरी दी गई।यहाँ ज्वाइनिंग करने वाले क्षेत्र के शत्रुघ्न प्रधान,कमलेश साव,डमरूधर डनसेना,गिरधारी नायक,जयमंगल पटेल,संजू पंडा,व मनोज पटेल सहित अन्य युवाओं ज़िलेल के पुसौर विकासखंड़  अंतर्गत एनटीपीसी लारा द्वारा भू स्थापित युवाओं को यहाँ नौकरी मिलने पर उन्होंने रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक का आभार जताया है।इन युवाओं ने आज बुधवार गजानंदपुरम स्थित कार्यालय पहुँचकर विधायक नायक को गुलदस्ता भेंटकर उनका आभार प्रकट किया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र के भू स्थापित युवाओं को नौकरी दिलानें में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक का योगदान रहा।विधायक ने इसके लिए उन्हें बधाई देतें हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इसके साथ ही विधायक ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का आभार व्यक्त किया।

Letest Posts