September 22, 2026

रायगढ़ जिले में समाप्त हुआ नाईट कर्फ़्यू…कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किया आदेश..

IMG_20220207_161820.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-राज्य शासन के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के संक्रमण के ख़तरे को देखते हुए कलेक्टर भीम सिंह ने रायगढ़ ज़िले में नाईट कर्फ्यू का आदेश रात 10 बजे से सुबह 6 बजे जारी किया था। चूँकि वर्तमान में कोविड संक्रमण की दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है लिहाज़ा कलेक्टर भीम सिंह ने पिछले आदेश को अधिक्रमित करते हुए ज़िले में कर्फ्यू समाप्त करने का आदेश जारी किया है।