प्रकाश नायक के समर्थन में एनएसयूआई ने निकाली बाईक रैली..
सामना:- रायगढ़:- रायगढ़ विधानसभा में दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है ऐसे में सभी प्रत्याशियों का प्रचार प्रसार जोरों पर है एक ओर जहाँ भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी का समर्थन करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायगढ़ आ रहे हैं वही दूसरी ओर कांग्रेस की छात्र विंग के सैकड़ो कार्यकर्ताओ और छात्रों ने ऐतिहासिक बाइक रैली निकाल कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश नायक के पक्ष मे जमकर शक्ति प्रदर्शन किया।इस शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस की युवा विंग ने सन्देश देने की कोशिश की,कि युवाओ का समर्थन कॉंग्रेस के साथ है और जमकर प्रकाश नायक जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारेबाजी भी की।
बाइक रैली ने पुरे शहर का भर्मण किया रैली इंदिरा नगर से निकल कर, रामलीला मैदान, सत्तीगुड़ी चौक, कोतरारोड, स्टेशन चौक, सुभाष चौक, जुटमिल,चक्रधर नगर,चांदनी चौक, हंडी चौक होते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय मे खत्म हुई। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष ने बताया की रायगढ़ विधानसभा में भ्रमित जानकारी फैलायी जा रही थी की शहर के युवा भाजपा के साथ है मगर हमने शॉर्ट नोटिस पर सैकड़ो की संख्या में बाइक रैली निकाल कर यह संदेश दिया कि युवा विंग कांग्रेस के साथ है।






