ओपी चौधरी विजयी भवः:- समाजिक कार्यकर्ता ने बनाई ओपी की रंगोली….. धान से झोली भरकर दिया आशीर्वाद
सामना:-रायगढ़:- 3 दिसंबर को चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जायेंगे। जिसमें छत्तीसगढ़ के रायगढ़ विधानसभा की चारों सीटें भी शामिल है।रायगढ़ विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी ओपी चौधरी ने चुनाव लडा है हालांकि परिणामों का फैसला तो 17 नवंबर के दिन ही ईवीएम मशीन में कैद हो चुका है लेकिन फिर भी लोग अपने चहेते प्रत्याशी के लिए अपने अपने तरीकों से दुआ मांगते हैं,प्रार्थना करते हैं और अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं।ऐसा ही आज भाजपा कार्यालय में देखने को मिला जहां चुनाव नतीजों से ठीक एक दिन पहले यानी 2 दिसंबर को सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कंकरवाल ने भाजपा कार्यालय में अपने साथी राजकुमार यादव और विजय यादव के साथ मिलकर के साथ मिलकर भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी की रंगोली बनाई साथ ही धान से झोली भरी और विजयी भवः का आशीर्वाद दिया। इस दौरान नरेश कंकरवाल ने कहा कि “ओपी चौधरी रायगढ़ की आवाज़ हैं, विश्वास हैं, विजयी भवः”
ओपी चौधरी के सामने एक बार फिर रायगढ़ से चुनाव जीतने की चुनौती है। एक बार फिर उन्हें अपने आप को साबित करने की चुनौती है। इस बार वो यदि रायगढ़ सीट जीतते हैं तो निश्चित तौर पर भाजपा में उनका कद बढ़ना तय है, क्योंकि अमित शाह रागगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान जनता से कहा था कि आप चौधरी को चुनाव जीता दें, इन्हें बड़ा आदमी मैं बना दूंगा। बड़ा आदमी बनाना मेरा काम है।







