September 21, 2026

प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बेचने वाले पर कार्रवाई …2 लाख की प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप जप्त…

IMG-20231207-WA0496.jpg
Share

सामना :- रायगढ़:- थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा को सूचना मिली कि सतनामी मोहल्ला घरघोड़ा में रहने वाला दीपक वारे अपने घर पर अवैध बिक्री के लिए भारी मात्रा में नशीली सिरप छिपाकर रखा हुआ है । थाना प्रभारी द्वारा संदेही के घर अपने स्टाफ के साथ रेड कार्यवाही किया गया।छापेमारी में संदेही दीपक वारे के आंगन शौचालय के बगल में 6 कार्टूनों में भारी मात्रा में कफ सिरप रखा हुआ मिला।जिसके पास प्रतिबंधित सिरप की बिक्री व रखने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं था । पुलिस टीम द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए  आरोपी दीपक वारे के कब्जे से कुल 1140 नग नशीली कफ सिरप कीमत करीब 2,00,000 का जप्त किया गया है।आरोपी पर धारा 21 एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है।