July 14, 2026

किसानों को बोनस राशि का तत्परता से भुगतान करें बैंकर्स:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय..

IMG-20240101-WA1568.jpg
Share

सामना:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के किसानों को 25 दिसम्बर को प्रदाय की गई धान बोनस की राशि के आहरण में सहकारी बैंकों के प्रबंधकों द्वारा टाल-मटोल किए जाने के शिकायत मिलने पर गहरी नाराजगी जताई है। मुख्यमंत्री ने अपेक्स बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी सहकारी बैंकों के प्रबंधकों को किसानों की मांग के आधार पर उनके खाते से तत्परता से राशि का आहरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि किसानों को अपने बैंक खाते से राशि निकालने में किसी भी तरह की दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में कलेक्टरों द्वारा जिले में इस व्यवस्था पर निगरानी सुनिश्चित कराने के साथ ही हीला-हवाला करने वाले बैंकर्स के विरूद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Letest Posts