September 23, 2026

46 नग स्काई लिफ्ट खरीदी की खबरों का पुसौर नपं अध्यक्ष रितेश थवाईत ने किया खंडन

IMG-20240111-WA0983.jpg
Share

Samna:- Raigarh – pusaur – 11 जनवरी 2024– – रायगढ़ जिले पुसौर नगर पंचायत के अध्यक्ष रितेश थवाईत ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा की : “विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रानिक मिडिया में नगर पंचायत पुसौर में 15 वार्डों हेतु 46 नग स्काई लिफ्ट खरीदी का खबर प्रकाशित किया जा रहा हैं। उक्त संबंध में लेख हैं कि नगर पंचायत पुसौर द्वारा संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास के पत्र क्रमांक 143 दिनांक 06-04-2021 के द्वारा प्रदेश के 53 नगरीय निकायों हेतु मिनी स्काई लिफ्ट वाहन क्रय हेतु राशि रू.14.30 लाख की स्वीकृति प्रति निकायों को दी गई। जिसके पश्चात नगर पंचायत पुसौर द्वारा खुली निविदा आंमत्रित किया जाकर दर प्राप्त कर सक्षम स्वीकृति पश्चात् राशि रू.14.28 लाख की 01 नग मिनी स्काई लिफ्ट वाहन खरीदी की गई। जो कि वर्तमान में कार्यालय के पास उपलब्ध हैं। विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रानिक मिडिया में नगर पंचायत पुसौर में 15 वार्डों हेतु 46 नग स्काई लिफ्ट खरीदी के खबरो का मैं खंडन करता हूँ।”