Oplus_131072
राहुल कुमार उईके सीएसपी रायगढ़ पदस्थ
Samba.in Chhattisgarh Police Transfer छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य पुलिस सेवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ASPऔर उप पुलिस अधीक्षक DSP स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना सौंपी गई है।
बड़े फेरबदल में मुख्यमंत्री सुरक्षा से लेकर कई जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप सेनानी (डिप्टी कमांडर), सीएसपी और एसडीओपी प्रभावित हुए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों ASP ट्रांसफर
ओ.पी.शर्मा (सेनानी, 4थी वाहिनी, छसबल माना रायपुर) को अब पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा (छ.ग. रायपुर) के पद पर तैनात किया गया है।
राजेन्द्र प्रसाद भैया (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर) को पुलिस अधीक्षक,पी.टी.एस. मैनपाट बनाया गया है।
संतोष महतो को सेनानी,5वीं वाहिनी छ.स.बल जगदलपुर की कमान दी गई है।
सुखनंदन राठौर (अति. पुलिस अधीक्षक, शहर, जिला दुर्ग) का तबादला अति. पुलिस अधीक्षक बस्तर (जिला जगदलपुर) के रूप में किया गया है।
शोभराज अग्रवाल को अति. पुलिस अधीक्षक मान. मुख्यमंत्री सुरक्षा से हटाकर अति. पुलिस अधीक्षक (शहर), जिला दुर्ग बनाया गया है।
राम कुमार बर्मन (अति. पुलिस अधीक्षक, जिला दन्तेवाड़ा) को अति. पुलिस उपायुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी दी गई है।
गायत्री सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक,ए.एन.टी.एफ. (पुलिस मुख्यालय रायपुर) नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा सुप्रतिभा तिवारी (बिलासपुर), उमेश कुमार कश्यप (पुलिस मुख्यालय), चंद्रकांत गवर्ना (बालोद), रितेश चौधरी (सरगुजा), खोमन लाल सिन्हा (बलौदाबाजार) सहित कई अन्य एएसपी अधिकारियों के प्रभार बदले गए हैं।
उप पुलिस अधीक्षक DSP/CSP/SDOP ट्रांसफर
स्नेहिल साहू (अनुविभागीय अधिकारी, सारंगढ़) को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय बनाया गया है।
देवांश सिंह राठौर (सहायक पुलिस आयुक्त, पुरानी बस्ती रायपुर) को उप पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग भेजा गया है।
निशांत पाठक को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), भिलाई (जिला दुर्ग) की कमान सौंपी गई है।
तिलेश्वर प्रसाद यादव को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), कोतवाली (जिला बिलासपुर) नियुक्त किया गया है।
परमेश्वर तिलकवार को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), सिविल लाइन (जिला बिलासपुर) बनाया गया है।
निशांत पाठक को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), भिलाई (जिला दुर्ग) की कमान सौंपी गई है।
तिलेश्वर प्रसाद यादव को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), कोतवाली (जिला बिलासपुर) नियुक्त किया गया है।
परमेश्वर तिलकवार को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), सिविल लाइन (जिला बिलासपुर) बनाया गया है।
राहुल कुमार उईके को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP),रायगढ़ (जिला रायगढ़) पदस्थ किया गया है।
रायगढ़ जिले में पदस्थ
राहुल कुमार उईके को नगर पुलिस अधीक्षक CSP रायगढ़ का प्रभार सौंपा गया है।
वर्षा मिश्रा को उप सेनानी से पदोन्नत करते हुए सेनानी,6वीं वाहिनी छ.स. बल, रायगढ़ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
पुष्पेन्द्र बघेल ASP कबीरधाम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, जिला-रायगढ़ पदस्थ किया गया है।
सतीश कुमार भार्गव को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) खरसिया, जिला-रायगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
शिखर मरावी को उप पुलिस अधीक्षक (अजाक / क्राईम) जिला-रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।
निवेदिता पाल को भिलाई और अनिल विश्वकर्मा को मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी पदस्थ किया गया है।
रोहित शुक्ला को अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ पदस्थ किया गया है।



