August 7, 2026

JOB-15 ग्राम पंचायत भवनों में आधार केंद्र संचालन के लिए ऑपरेटरों की भर्ती,17 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

IMG_20260806_194627

Oplus_131072

Share

रायगढ़ जिले में संचालित होंगे नए आधार केंद्र,पात्र अभ्यर्थियों से मांगे गए आवेदन

Samna.in.Raigarh रायगढ़ जिले में आम नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं उनके निकटतम शासकीय कार्यालयों में उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी रायगढ़ द्वारा जिले के 15 शासकीय कार्यालयों में आधार केंद्र संचालन के लिए 15 आधार संचालक/ऑपरेटरों के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित स्पीड पोस्ट के माध्यम से 17 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक कार्यालय कलेक्टर, जिला रायगढ़, जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी, कक्ष क्रमांक-46, जिला रायगढ़ पिन-496001 के पते पर भेजना होगा। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विस्तृत जानकारी जिले के अधिकारिक वेबसाइट raigarh.gov.in पर उपलब्ध है।