August 8, 2026

IAS POSTING-5आईएएस अधिकारियों को मिली SDM के पद पर पोस्टिंग

Share

Samna.in.IAS Posting छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के प्रशिक्षु…

IMG-20260807-WA1016
Share

Samna.in.IAS Posting छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किया है। इन अधिकारियों की नियुक्ति कोरबा,रायगढ़,बलौदाबाजार-भाटापारा, कांकेर और राजनांदगां जिले में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर की गई है।  

जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2020 और 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में फेज़-दो का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद राज्य में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

IAS अधिकारी फड़तरे अनिकेत अशोक (सहायक कलेक्टर जशपुर)को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर,जिला कांकेर में नियुक्त किया गया है।

IAS अरविंद कुमार टी.(सहायक कलेक्टर बिलासपुर)को अनुविभागीय अधिकारी बलौदाबाजार,जिला बलौदाबाजार-भाटापारा

IAS अक्षय दोशी (सहायक कलेक्टर रायगढ़) को अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़,जिला राजनांदगांव

IAS क्षितिज गुरभेले (सहायक कलेक्टर कोरबा) को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व घरघोड़ा,जिला रायगढ़

IAS विपिन दुबे (सहायक कलेक्टर बस्तर)को कटघोरा,जिला कोरबा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर पदस्थ किया गया है।

सभी अधिकारियों को 21 अगस्त 2026 को प्रशिक्षण से कार्यमुक्त होने के बाद अपने-अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।