September 4, 2026

रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटर स्टेट सिंडिकेट का भंडाफोड़,3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Share

छत्तीसगढ़,ओडिशा,मध्य प्रदेश से हरियाणा तक लकड़ियों का अवैध कारोबार Samna.in.Raigarh रायगढ़ जिला पुलिस और वन…

IMG-20260904-WA1390
Share

छत्तीसगढ़,ओडिशा,मध्य प्रदेश से हरियाणा तक फैला था लकड़ियों का अवैध कारोबार

Samna.in.Raigarh रायगढ़ जिला पुलिस और वन विभाग ने जिले के वन क्षेत्र से खैर एवं तेंदू प्रजाति के लकडियों की कटाई और उनके अवैध भंडारण के एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा किया। ये सिंडिकेट ओड़िशा, छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश से हरियाणा तक लकडियों की कटाई और तस्करी कर रहा था

फर्जी तरीके से ट्रांसपोर्ट परमिट बनाकर कमा रहे थे मुनाफा

जिला रायगढ़ के धरमजयगढ़, घरघोड़ा, तमनार वन परिक्षेत्र में ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर उनसे कटाई कराकर उन्हें आरोपित रोहित मित्तल अपने गढउमरिया स्थित गोदाम में डंप कर अपने सहयोगी मनीष अग्रवाल के साथ वाहन मालिक भरत कुमार मेश्राम और सलाउद्दीन खान के साथ इन बेशकीमती लकड़ियों को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यें में अधिक मूल्य में ट्रांसपोर्टिंग के जरिए खपा रहा था । आरोपियों ने लकडियों की अवैध तस्करी को वैध दिखाने के लिए फर्जी तरीके से ट्रांसपोर्ट परमिट (टीपी) बनाकर बड़ी चालाकी से राज्य के बाहर बेच कर मुनाफा कमा रहे थे ।

वन विभाग ने मारी थी रेड

पिछले वर्ष मई माह में वनविभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना मिली थी कि थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत जामटीकरा (गढ़उमरिया) स्थित नरेश वल्द बजरंगलाल अग्रवाल सा. कबीर चौक रायगढ़ के गोदाम को रोहित मित्तल निवासी अग्रसेन कॉलोनी विकास नगर कोतरा रोड रायगढ़ के द्वारा किराये पर लेकर आसपास के वनक्षेत्रों से खैर एवं तेंदू प्रजाति के लकड़ियो को कटवाकर गढ़उमरिया स्थित गोदाम में ट्रेक्टर एवं पीकप के माध्यम से अवैध भंडारण किया गया था, जहां वन विभाग रायगढ़ की टीम द्वारा गढ़उमरिया गोदाम में रेड करने पर ट्रक में लदा हुआ 42 नग तेंदू प्रजाति का लट्ठा 1.731 घन.मी. लोड था, जिसके साथ 1 नग वजन मशीन, 2 नग कुल्हाड़ी एवं 1 नग हथौड़ा एवं गो-डाउन में तेंदू एवं खैर प्रजाति के लट्ठा 146 नग 6.741 घन मीटर, जलाउ लकड़ी 09 चट्टा, कटर मशीन 01 नग को नरेश अग्रवाल के गो-डाउन ग्राम गढ़उमरिया में मौके पर जप्त किया गया तथा रोहित मित्तल एवं उसके साथी लोग गो-डाउन से कहीं भाग गये।


आरोपियों ने रेड टीम को लकडियों की ट्रासपोटिंग के संबंध में टी.पी. उपलब्ध कराया था।टी.पी. पर जारीकर्ता वन परिक्षेत्र अधिकारी के हस्ताक्षर नही था. जो प्रथम दृष्टिया फर्जी दस्तावेज प्रतीत हो रहा था, वन विभाग की जांच में एक बड़े और संगठित अपराध का मामला प्रतीत होने पर डीएफओ रायगढ़ द्वारा वन क्षेत्रपाल संजय लकडा के माध्यम से थाना जूमिल में रोहित मित्तल के गोदाम में जप्ती कार्यवाही की आगे विस्तृत जांच के लिए आवेदन दिया गया

     मामले में आगे विस्तृत जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक  मयंक मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा मयंक मिश्रा के नेतृत्व में आरोपियों के इस पूरे  सिंडिकेट में भूमिका की तस्दीकी की  गई । विवेचना में हिरासत में लिये गये आरोपियों के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है । भरत कुमार मेश्राम फरार है, मामले की विवेचना जारी है ।

गिरफ्तार आरोपी –
1. रोहित मित्तल पिता सुभाष मित्तल सा. अग्रसेन कालोनी विकास नगर कोतरा रोड रायगढ़
2. मनीष अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल निवासी मकान नं 72/1, मुड़पार, बलौदाबाजार छ०ग०
3. सलाउद्दीन खान पिता इलाउद्दीन खान निवासी सरसींवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ छ०ग०

वन विभाग की रेड में जप्त

गढ़उमरिया गोदाम में रेड में ट्रक क्रमांक सीजी 15 डी वी-7577 में लदा हुआ 42 नग तेंदू प्रजाति का लट्ठा 1.731 घन.मी., 01 नग वजन मशीन, 02 नग कुल्हाड़ी एवं 01 नग हथौड़ा एवं गो-डाउन में तेंदू एवं खैर प्रजाति के लट्ठा 146 नग 6.741 घन मीटर, जलाउ लकड़ी 09 चट्टा, कटर मशीन 01 नग