JSPL यार्ड से लाखों का वेस्ट मटेरियल चोरी मामले का फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Oplus_131072
Samna.in.Raigarh जेएसपीएल कंपनी के डम्प यार्ड से लोहे का वेस्ट मटेरियल चोरी मामले के मुख्य आरोपी अजीज खान निवासी सिलतरा रायपुर को कोतररोड़ पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन हंट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।गत वर्ष माह नंवबर में रायगढ़ पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था आरोपियों से 1 करोड़ 20 लाख 36 हजार 600 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
जिंदल स्टील लिमिटेड पतरापाली रायगढ़ के महाप्रबंधक (जनसंपर्क) हेमंत वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम कलमी स्थित कंपनी के डम्प यार्ड की जांच के दौरान काफी मात्रा में वेस्ट मटेरियल गायब मिला।
कोतरारोड पुलिस सूचना मिली कि एनएच-49 किनारे रायगढ़ शहर में दो ट्रेलर खड़े हैं, जिनमें लोहे का स्क्रैप लोड है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दोनों ट्रेलरों में से एक में तीन व्यक्ति (ड्रायवर) बातचीत करते नजर आए जो पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
आरोपी कुशलराम यादव (36 वर्ष) निवासी सिंगधौरा थाना जैतहरी जिला अनुपपुर (म.प्र.), शंभू यादव (29 वर्ष) निवासी रतनपुर जिला बिलासपुर तथा लक्की कंवर (20 वर्ष) निवासी कलमी थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।
गिरफ्तार आरोपी वाहन चालक कुशलराम यादव ने बताया कि इसे अजीज खान ने इसे जिंदल कलमी यार्ड में बुलाया था, जहां 1 नवंबर 2025 सुबह ट्रेलर लेकर पहुंचा, वहां एक और ट्रेलर वाहन चालक शंभू यादव मौजूद था जिसने अजीज खान के कहने पर एक्रिशन लेने आना बताया। आरोपी अजीज खान द्वारा एक्रिशन चोरी कर खरीदी-बिक्री में संलिप्ता पाये जाने पर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी जिसे रायपुर से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया । आरोपी अजीज खान पिता जफरुद्धीन खान उम्र 32 वर्ष सा. सिलतरा सांकरा मकान नं० 210 थाना सिलतरा जिला रायपुर (छ.ग.) ने अपराध स्वीकार किया है






