AISECT कौशल विकास यात्रा 2026 शुभारंभ रायगढ़ में,युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने की पहल
Samna.in.Raigarh शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के क्षेत्र में कार्यरत AISECT द्वारा समर्थ भारत–सक्षम भारत अभियान के अंतर्गत कौशल विकास यात्रा–2026 का आयोजन 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है।
जिसका शुभारंभ रायगढ़ पहाड़ मंदिर रोड स्तिथ प्रधान मंत्री कौशल केंद्र से होगा ,इस देशव्यापी अभियान के अंतर्गत 20 राज्यों के 300 जिलों में पहुँचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यात्रा के दौरान 500 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों से संपर्क तथा 1,000 से अधिक AISECT स्किल नॉलेज प्रोवाइडर्स (SKPs) एवं केंद्रों के साथ समन्वय की योजना है
इस यात्रा के समन्वयक सचिन जैन ने यात्रा के उद्देश्यों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए बताया की यात्रा का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों,युवाओं एवं शिक्षकों को कौशल विकास, नई शिक्षा नीति (NEP),करियर के अवसरों, आधुनिक तकनीकों तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा के विकल्पों के प्रति जागरूक करना है। इसके माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक शैक्षणिक जानकारी, करियर मार्गदर्शन और कौशल-आधारित प्रशिक्षण के अवसर पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है
AI Literacy Mission होगा अभियान का प्रमुख आकर्षण
वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, व्यवसाय और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए AISECT ने इस वर्ष की कौशल विकास यात्रा में AI Literacy Mission को विशेष महत्व दिया है
इस मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए “About AI” और “Future in AI” विषयों पर जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का परिचय, दैनिक जीवन एवं शिक्षा में इसके उपयोग, AI टूल्स की व्यावहारिक उपयोगिता, जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग तथा AI के क्षेत्र में उभरते करियर विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, विद्यार्थियों को भविष्य में उपयोगी कौशल और AI आधारित कार्यक्षेत्रों के लिए आवश्यक तैयारियों से परिचित कराया जाएगा
रायगढ़ जशपुर एवं सारंगढ़ जिले के स्कूलों,कॉलेजों और स्थानीय समुदायों तक पहुँचेगा कौशल रथ
कौशल विकास यात्रा के दौरान चयनित स्कूलों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विभिन्न जागरूकता एवं संपर्क गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इनमें विद्यार्थियों का QR कोड के माध्यम से पंजीयन, AISECT समूह की शैक्षणिक पहलों का परिचय, जागरूकता सामग्री का वितरण, शैक्षणिक प्रस्तुतियाँ तथा करियर काउंसलिंग सत्र शामिल होंगे
कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों की सहभागिता भी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, संबंधित जिलों और आसपास के क्षेत्रों के AISECT केंद्रों के साथ बैठकें आयोजित कर छात्र संपर्क, शैक्षणिक जागरूकता और आगे की काउंसलिंग गतिविधियों के लिए समन्वय किया जाएगा।
करियर काउंसलिंग और कौशल-आधारित पाठ्यक्रमों की जानकारी
यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति (NEP), उच्च शिक्षा के विकल्पों, करियर चयन, रोजगारोन्मुखी कौशल तथा विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी। AISECT द्वारा संचालित एवं संबंधित संस्थानों के माध्यम से उपलब्ध कार्यक्रमों में Skill-based Programs, Private एवं Regular Programs, Online UG/PG Programs, AISECT Learn के ऑनलाइन एवं हाइब्रिड लर्निंग विकल्प तथा AISECT Group of Universities से संबंधित ऑन-कैंपस डिग्री कार्यक्रम शामिल हैं।
विद्यार्थियों को Future Skill Academy, Animation एवं AVGC Academy, Training of Teachers & Trainers Academy, Tally Academy तथा Fashion & Interior Design Academy जैसी विशेष अकादमियों और उनसे जुड़े प्रशिक्षण एवं करियर विकल्पों से भी परिचित कराया जाएगा। क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुसार अन्य संभावित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की जाएगी।
इसके साथ ही, AISECT–NSDC साझेदारी के अंतर्गत संचालित डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों की जानकारी भी विद्यार्थियों तक पहुँचाई जाएगी। इनमें कंप्यूटर एवं IT, फ्यूचर स्किल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, बैंकिंग एवं फाइनेंस, शिक्षक प्रशिक्षण, कृषि आधारित पाठ्यक्रम और रिटेल जैसे रोजगारोन्मुखी विषय शामिल हैं।
यात्रा के बाद भी जारी रहेंगी जागरूकता एवं काउंसलिंग गतिविधियाँ
कौशल विकास यात्रा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आगे की शिक्षा एवं प्रशिक्षण के विकल्पों से जोड़ना भी है। इस दिशा में यात्रा के बाद स्थानीय AISECT केंद्रों के माध्यम से इच्छुक विद्यार्थियों से संपर्क, काउंसलिंग, पाठ्यक्रम संबंधी मार्गदर्शन और प्रवेश संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। इससे उन विद्यार्थियों को भी जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जो किसी कारणवश यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाए
AISECT की यह पहल शिक्षा, कौशल विकास, डिजिटल जागरूकता और करियर मार्गदर्शन को एक साझा मंच पर लाने का प्रयास है। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुरूप शैक्षणिक विकल्पों को समझने तथा भविष्य की बदलती आवश्यकताओं के लिए तैयार होने में सहायता मिलेगी।
AISECT कौशल विकास यात्रा–2026 का संदेश है—कौशल से करियर की ओर, शिक्षा से भविष्य की ओर

