September 21, 2026

नगर निगम उपचुनाव:-…कांग्रेस ने जारी की सूची..वार्ड क्र.9 व 25 के लिए प्रत्याशी तय…

IMG-20211201-WA0130.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-20 दिसंबर को होने वाले नगर निगम उपचुनाव के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्षद प्रत्यशियों को सूची जारी कर दी गई है। जिसमें रायगढ़ नगर निगम अंतर्गत वार्ड क्र.9 और 25 में भी उपचुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में वार्ड क्र.9 से रंजना पटेल तो वहीं वार्ड क्र.25 से सपना सिदार को उम्मीदवार घोषित किया गया है। रायगढ़ के साथ ही अन्य नगर निगम के लिए कुल 14 प्रत्याशियों के नाम कांग्रेस पार्टी की ओर से फाइनल किए गए हैं। वहीं भाजपा की ओर से इन दोनों वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा अभी तक नहीं की गई है।