July 15, 2026

भाजपा महिला नेत्री निष्काषित… संगठन ने की अनुशासनहीनता की कार्रवाई…

IMG_20220402_183331.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-भाजपा की राजनीति में भूचाल की शुरुवात कुछ दिनों पूर्व भाजपा नेत्री द्वारा सोशल मीडिया पर शिकायत पोस्ट करने से शुरू हुई थी जहां इस मामले में नगर मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह गौतम में यह कहते हुए अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल को सौंपा कि जो भी आरोप उनपर लगाए गए हैं उससे वे आहत हैं इसलिए वे अपने पद से त्याग कर रहे हैं।दूसरी तरफ आज इसी मामले में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय की अनुशंसा पर शिकायतकर्ता पूर्व मंडल नेत्री शकुंतला रतेरिया को भी पार्टी ने अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए बाहर का रास्ता दिखा उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित कर दिया है। निष्काषन आदेश में लिखा गया है कि पूर्व मंडल नेत्री द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी व बयानबाज़ी की जा रही थी जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो रही थी इसलिए यह आचरण गंभीर अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई है।