September 21, 2026

राहुल गांधी के खिलाफ़ सरिया थाने में मामला दर्ज…..भाजपाईयों ने की जल्द गिरफ्तारी की मांग….

IMG-20221203-WA0342.jpg
Share

सामना न्यूज़:-सरिया:- इन दिनों सरिया थाने में भाजपा एवं कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जोरों से चल रहा है। बीते शुक्रवार को एक तरफ जहां कांग्रेसियों ने भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही के विरोध में शिकायत दर्ज कराई तो वहीं  पलटवार करते हुए अब भाजपाईयों ने भी जंग छेड़ दी है।
दरअसल सरिया भाजपा मंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी का आरोप लगाते हुए न केवल राहुल गांधी के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है बल्कि उनकी शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग करते हुए सरिया थाने में जमकर प्रदर्शन भी किया।