May 14, 2026

भाजपा मण्डल सरिया द्वारा बदहाल सड़कों को लेकर चक्काजाम… निकालेगी पीडब्ल्यूडी विभाग की शवयात्रा…

IMG_20230719_180750.jpg
Share

सामना:सरिया:- विश्वासपुर से सरिया एवं कटंगपाली से बरमकेला मार्ग की सड़कें खास्तहाल हो चुकी हैं जिनमें वाहन चलाना तो क्या पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।इन सड़कों पर जगह जगह जानलेवा गड्ढे हो चुके हैं जो कहीं न कहीं लोगों की जान के लिए खतरा बन चुके हैं जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी मण्डल सरिया द्वारा इन बदहाल सड़कों के नवनिर्माण हेतु शुक्रवार 21 जुलाई को एक दिवसीय चक्काजाम किया जाना सुनिश्चित किया गया है।सड़क की बदहाली को लेकर भाजपा सरिया मंडल ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा हैअपने सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि यह मार्ग से ना केवल आमजन बल्कि स्कूली बच्चों का भी आवागम होता है जर्जर सड़क की वजह से यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं जिसे लेकर इन सड़कों के नवनिर्माण के लिए आमजन और भाजपा द्वारा कई बार आवेदन भी सौप जा चुका है लेकिन अब तक इन सड़को का निर्माण नहीं किया गया है लिहाजा इससे क्षुब्ध होकर जिसमे इसे कांग्रेस सरकार और पीडब्ल्यूडी विभाग का ध्यानाकर्षण कराने चक्काजाम करने की बात कही है।

Letest Posts