छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा स्व.डॉ.खूबचंद बघेल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उन्हें नमन किया..

सामना:- रायगढ़:- जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में किसान मजदूर हितैषी छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा स्व.डॉ. खूबचंद बघेल जी की जन्म जयंती पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने महापौर जानकी काटजू की उपस्थिति में उनकी स्मृति तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ उन्हें याद कर नमन किया गया।अनिल शुक्ला ने कहा कि हम सब आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और साहित्यकार डॉ. खूबचंद बघेल की 19 जुलाई को जयंती पर उन्हें नमन कर रहे है। उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि खूबचंद जी ने अपना पूरा जीवन छत्तीसगढ़ के हितचिंतन में लगा दिया। समाज सुधारक,संवेदनशील साहित्यकार और कुशल चिकित्सक के रूप में उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी। जीवन के अंतिम समय तक वे रचनात्मक और किसान-मजदूर हितैषी गतिविधियों से जुड़कर छत्तीसगढ़ की सेवा करते रहे। वे छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा थे।
सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष संतोष बोहिदार ने आगे कहा कि अध्ययन काल के दौरान ही डॉ. साहब राष्ट्रीय विचारधारा से प्रभावित होकर राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करने लगे।उन्होंने गांव-गांव घूमकर सैकड़ों युवाओं को प्रेरित किया और स्वाधीनता संग्राम से उन्हें जोड़ा। सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके द्वारा लिखे नाटकों ने भी जनमानस पर गहरा प्रभाव डाला। डॉ. बघेल की स्मृति और सम्मान में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि और अनुसंधान कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल राज्य स्तरीय सम्मान दिया जाता है।कांग्रेस की सरकार राज्य के सभी नागरिकों को निःशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एक जनवरी 2020 से डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारम्भ की गई है। प्रदेश के 65 लाख परिवार इस योजना के दायरे में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. खूबचंद बघेल का व्यक्तित्व और कृतित्व हमें हमेंशा प्रेरित करता रहेगा।आज डॉ खूबचंद बघेल जी के जयंती कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय,संतोष बोहिदार,नारायण घोरे,नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार,वसीम खान,संतोष चौहान,गणेश घोरे,मिर्जा अहमद बेग,अमृत काटजू,श्यामलाल साहू,राहुल सिंह,वीनू बेगम,संतोष ढीमर,रितेश वैद्य, सोनू पुरोहित,रितेश,अनुराग गुप्ता, घासीराम देवांगन,एवम अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
