13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम….भारत को विकसित देश बनाने की ली गई शपथ…

सामना:- रायगढ़:- बुधवार की सुबह अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत मेरी माटी मेरा देश के लिए निगम के कर्मचारी अधिकारियों ने पंचप्राण ली। इस दौरान सभी ने भारत को विकसित देश बनाने की प्रतिबद्धता ली।
रामलीला मैदान में सुबह 6 बजे से ही निगम के अधिकारी कर्मचारी एकत्रित होने लगे थे। 6:30 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम में सबसे पहले कमिश्नर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 15 अगस्त 2022 से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कमिश्नर चंद्रवंशी ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान स्वरूप ही देश को परितंत्रता से स्वतंत्रता मिली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने आजादी के लिए मिशन स्वरूप कार्य किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अथक प्रयास और बलिदान से 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से भारत को आजादी मिली। अनेकता में एकता, भारत की विशेषता और सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा नारा को सभी ने आत्मसात किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने भारत को विकसित देश बनाएंगे और गुलामी की मानसिकता को जड़ से निकल फेकेंगे की पंचप्राण ली। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं नक्सल हिंसा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम
12 को वसुधाबंधन कार्यक्रम के तहत निगम क्षेत्र में पौधारोपण, शिल्पकलम कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस दौरान शिल्प में माननीय प्रधानमंत्री के संदेश भी उल्लेखित होंगे। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित होगा।
